News
Showing posts with label Karishma Kapoor. Show all posts
Showing posts with label Karishma Kapoor. Show all posts

Tuesday, December 13, 2016

अपने स्पेशल फ्रेंड संदीप तोषनीवाल के साथ नया घर ढूंढ रही हैं करिश्मा कपूर

खबर है कि करिश्मा और संदीप एक साथ रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक वेबसाइट पर छपी खबर की मानें तो करिश्मा और संदीप अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

karisma-620x400
करिश्मा कपूर का नाम कुछ समय से संदीप तोषनीवाल से जोड़ा जा रहा है। अब एक बार फिर संदीप सुर्खियों में हैं। खबर है कि करिश्मा और संदीप एक साथ रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक वेबसाइट पर छपी खबर की मानें तो करिश्मा और संदीप अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए संदीप इन दिनों एक बड़ा घर ढूंढ रहे हैं। ये भी कहा जा रहा है कि संदीप यह घर करिश्मा कपूर को गिफ्ट करने वाले हैं। करिश्मा इस घर में अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ संदीप के इस नए घर में रह सकती हैं। बता दें कि संदीप भी शादीशुदा हैं और अपनी पत्नी अर्शिता से तलाक लेने का फैसला कर चुके हैं। उन्होंने इसके लिए कोर्ट में अर्जी तक दे दी है। वहीं अर्शिता ने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया है। अर्शिता का कहना है कि संदीप तोषनीवाल करिश्मा कपूर के लिए उन्हें धोखा दे रहे हैं।
इससे पहले जब करीना कपूर ने अपनी फिल्म ‘की एंड का’ की रिलीज के बाद एक पार्टी रखी थी। तब उस पार्टी में करिश्मा कपूर संदीप तोषनीवाल के साथ दिखी थीं। कहा जा रहा था कि दोनों साथ-साथ पार्टी में पहुंचे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। तभी से दोनों के बीच मुलाकात का यह सिलसिला जारी है। दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है। बताया जाता है कि करिश्मा के मुश्किल वक्त में संदीप तोषनीवाल हमेशा उनका साथ दिया है।
इसी साल जून में मुंबई की पारिवारिक अदालत में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर का ऑफीशियली तलाक हो गया था। अलग रह रहे संजय और करिश्मा के बीच तलाक और दोनों बच्चों की कस्टडी के मामले में कड़वाहट खुलकर सामने आई थी। बहरहाल, सहमति बनने पर एक्ट्रेस ने संजय के खिलाफ दायर सभी मामलों को वापस ले लिया।